फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायकर्ताओं के न आने पर आधा घंटे में ही खत्म हो गई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं के न आने पर आधे घंटे में ही खत्म हो गई बैठक
विज्ञापन

जिला लोक संपर्क परिवाद समिति की बैठक में पहुंचे केवल दो ही शिकायतकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर के महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं किसान पंचायत भवन में सोमवार को हुई जिला लोक संपर्क परिवाद समिति की बैठक कम शिकायतकर्ताओं के आने से मात्र आधे घंटे में ही खत्म हो गई। इस बैठक के शुरू होने से पूर्व 16 शिकायतें रखीं गईं जिनमें केवल दो ही शिकायतकर्ता पेश हुए। अधिकांश शिकायतकर्ता बैठक में मौजूद ही नहीं रहे। बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। शिकायतकर्ताओं की संख्या कम देख मंत्री ने जल्द ही बैठक खत्म कर अधिकारियों को आदेश दिए कि इन सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाया जाए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, पशुधन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहरचंद गहलौत, पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक टेकचंद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व विधायक रामरतन, हथीन के उपमंडल अधिकारी (ना.) वकील अहमद, होडल के उपमंडल अधिकारी (ना.) गजेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परिवाद समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
विज्ञापन


ये रखी गई थीं शिकायतें
समिति की बैठक में ग्राम पंचायत बंचारी व सेवली की शिकायत थी कि बंचारी से गांव सेवली तक की सड़क जर्जर हालत में है। लोक निर्माण मंत्री ने इस शिकायत को लंबित रखते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को आदेश दिए कि वे उक्त सड़क को जल्द से से जल्द ठीक करवाकर कार्यवाही रिपोर्ट आगामी बैठक से पूर्व प्रस्तुत करें। गदपुरी निवासी तेजपाल की शिकायत थी कि गांव में सरपंच द्वारा सोलर लाइट लगाई गई है, जिसकी कोई मंजूरी नहीं ली गई व लाइटों में घटिया सामग्री लगाई गई है। वार्ड नं.-19 निवासी अधिवक्ता नंद किशोर की शिकायत थी कि वार्ड नंबर 19 में अभी तक सीवर की समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दी गई थी। गांव रूपडाका निवासी राधाचरण, बाबूराम, श्रीचंद, विजयपाल तथा प्रधान मांगेराम खैलारिया की बस्ती में पेयजल की समस्या थी, जिस पर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि उनकी इस समस्या का समाधान दो-चार दिनों के अंदर-अंदर कर दिया जाएगा। गांव रामपुर खोर निवासी चरण सिंह की शिकायत थी कि उनके गांव में बिजली का कनेक्शन पुरानी लाइन से हटाकर नई लाइन में कराया जाए। जिस पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि उक्त समस्या का समाधान कर दिया गया है। बैठक के अंत में मंत्री ने व्यक्तिगत समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटान कर दिया।

मंत्री जी ने कहा पत्रकारों से नहीं करूंगा बात
बैठक के बाद जब पत्रकारों ने शिकायतकर्ताओं के न आने के बारे में मंत्री राव नरवीर सिंह से बात करनी चाही तो मंत्री का कहना था कि वे पत्रकारों से बात नहीं करेंगे। मंत्री जी की इस बात से पत्रकारों में नाराजगी बन गई। पत्रकारों ने भी मंत्री जी से उनके इस जवाब पर नाराजगी प्रकट की तथा आगे उनके किसी भी कार्यक्रम में न जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


अधिकांश शिकायतकर्ता नहीं पहुंच पाए अंदर
बैठक में शिकायत करने आए अधिकांश शिकायतकर्ता पंचायत भवन के बाहर ही खड़े रह गए। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने अंदर ही नहीं आने दिया। जिस कारण शिकायतकर्ता बाहर ही खड़े रह गए और मंत्री जी आधा घंटा में ही बैठक को समाप्त कर चलते बने और लोग बाहर खड़े देखते रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें