फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल जिले के 103 स्कूलों को मिली मॉडल के लिए धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 103 स्कूलों को मिली मॉडल स्कूल बनाने को धनराशि
विज्ञापन

हथीन। गणित, विज्ञान व पर्यावरण विषय में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने अनुदान राशि जारी की है। यह जानकारी देते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि जिले में पहली बार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण मॉडल के लिए धनराशि जारी हुई है। पलवल जिले के 103 स्कूलों के लिए 4,12000 रुपये आवंटित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार छह विषयों के मॉडल निर्धारित किये हैं। इनमें कृषि एवं ऑर्गेनिक खाद, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर्यावरण प्रबंधन, वेस्ट प्रबंधन, गणितीय मॉडल को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक लेवल से नेशनल लेवल तक भागीदारी होगी। शिक्षा विभाग के निर्देशों के मुताबिक स्कूली छात्र मॉडल तैयार कर भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताएं में भागीदारी सुनिश्चित करें। स्कूल प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो धनराशि शिक्षा विभाग में वापस जमा करानी होगी। यह धनराशि 31 मार्च 2019 तक खर्च करनी होगी। पलवल के अलावा फरीदाबाद के 93 स्कूलों और गुरुग्राम के 122 स्कूलों को उक्त धनराशि आवंटित की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें