फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल
विज्ञापन

-प्रदर्शन कर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के लिए दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई। इस अवसर पर यूनियन के राज्य प्रभारी राज सिंह सौरोत ने कहा कि सरकार मोटर व्हीकल एक्ट 2017 को संसद में पास करना चाहती है। जबकि रोडवेज कर्मचारी बिल का विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी बिल को वापिस लिया जाए। डीजल की दरों में कमी की जाए। विभाग की कार्यशाला में कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि बिल का जो प्रारूप है। उसमें भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है। तो चालक का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। जिसके चलते हरियाणा रोडवेज की बस तो सड़क पर चल ही नहीं पाएगी। इस बिल की वजह से बस चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आज पूरे प्रदेश में वे विरोध कर रहे है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस बिल को तुरंत वापस लिया जाए। इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर रोडवेज के सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें