मारपीट करने पर 31 लोगों पर मुकदमा
-अवैध हथियार एवं लाठी-डंडो से की थी पिटाई
हथीन। समीपवर्ती गांव गुराकसर में एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। अवैध हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने 25 नामजद और तथा छह अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने, रास्ता रोकने और आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि आयशा नामक महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।