गांव घर्रोट के राजकीय स्कूल में रोपे 700 पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। विराट हिंदुस्तान संगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत गांव घर्रोट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 700 पौधे रौपे गए जिनमें नीम, पीपल, बड़, शीशम, गुलमोहर व फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में विराट संगम के जिलाध्यक्ष मुकेश तेवतिया ने बच्चों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रामदेव ने बच्चों को एक-एक पौधा लगाने और खींचने की जिम्मेदारी दी ।वहीं गांव जल्हाका के सरकारी स्कूल में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच नरेश अत्री रहे। अध्यक्षता मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह ने की।