पुलिस को पीछा करते देख तस्करों ने गो वंश को वाहन से फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गोवंश से भरे टाटा 407 वाहन का पीछा करते हुए बृहस्पतिवार को गांव गढ़ी पट्टी के जंगल में यूपी पुलिस और गो तस्करों के बीच जमकर फायरिंग हुई। पुलिस के अनुसार उन्हें यूपी की ओर टाटा 407 वाहन में गोवंश भरा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोसीकलां यूपी पुलिस ने वाहन की पीछा करना शुरू कर दिया। होडल के गांव गढ़ी पट्टी के जंगल में यूपी पुलिस और गो तस्करों के बीच जमकर फायरिंग भी हुई। हालांकि खुद को घिरा देख गो तस्कर गो वंश को चलते वाहन से सड़क पर फेंक दिया। इस कारण चार गो वंश घायल हो गए।गो वंश को निकट के गौसेवा धाम अस्पताल में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।