फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल पहुंची कोरोना वैक्सीन की 5090 डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोरोना वैक्सीन का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। देर शाम तक जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की 5090 डोज पहुंच गई। अस्पताल में जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश मलिक की देखरेख में इसे प्राप्त किया गया। जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम से आई वैक्सीन को डॉ. योगेश मलिक ने जिला सिविल सर्जन की देखरेख में अस्पताल में बनाए गए डीवीसी सेंटर के डीप फ्रीजरों में रखवाया गया है। डॉ. योगेश मलिक ने बताया कि इसे 16 जनवरी को जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर भेजवाया जाएगा। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला, अलावलपुर, होडल, हथीन व जिला नागरिक अस्पताल पलवल शामिल है। प्रत्येक केंद्र पर करीब 100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
वर्जन-
वैक्सीन की 5090 डोज बृहस्पतिवार को पहुंच गई है। इसे पूरी सुरक्षा में रखवाया गया है। 16 जनवरी को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही लगाई जाएगी। - डॉ. ब्रह्मदीप, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें