हथीन। उपमंडल में नीट की परीक्षा के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मण्डकौला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल हथीन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीन मई को 500 छात्र नीट की परीक्षा हथीन के दो केंद्रों पर देंगे। स्थानीय एसडीएम हरिराम ने दोनों परीक्षा केंद्रों का दौरा कर प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मण्डकौला में बनाए गए परीक्षा केंद्र के कक्षों, स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के प्रबंध किए गए हैं। संवाद