फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले को मिली 30 खेल नर्सरियां, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
95 आवेदनों में से 30 को मंजूरी, महीने के अंत तक और नर्सरियों की उम्मीद
30 में से 18 ग्राम पंचायतों
जबकि 11 नर्सरियां सरकारी स्कूलों को मिलीं



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस वर्ष जिले में खेल नर्सरियों के लिए कुल 95 आवेदन किए गए थे, जिनमें से फिलहाल 30 खेल नर्सरियों को मंजूरी मिल गई है। इससे जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



जानकारी के अनुसार, मंजूर की गई 30 खेल नर्सरियों में से 18 ग्राम पंचायतों को आवंटित की गई हैं, जबकि 11 नर्सरियां सरकारी स्कूलों को दी गई हैं। इसके अलावा एक नर्सरी निजी स्कूल को भी दी गई है। इस पहल से बच्चों और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों को नर्सरियां मिली हैं, वहां जल्द ही खेल गतिविधियां शुरू करवाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ और खेल नर्सरियां इस महीने के अंत तक मिलने की संभावना है, जिससे जिले में खेल ढांचे को और मजबूती मिलेगी। स्थानीय स्तर पर खेल नर्सरियों की स्थापना से खिलाड़ियों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। लोगों का मानना है कि इस पहल से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान आसान होगी और उन्हें सही मार्गदर्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार से न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा भी मिलेगी।
-


खिलाड़ी बोले- छिपी प्रतिभाएं आगे आएंगी

खेल नर्सरियों की शुरुआत से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलेगा। अब हमें बेहतर प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। -अंकित जागलान, खिलाड़ी
विज्ञापन



जिले में खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा का स्तर भी बेहतर होगा। इससे हमको को अपनी प्रतिभा निखारने का सही माहौल मिलेगा।

-सचिन, खिलाड़ी


पहले संसाधनों की कमी के कारण कई खिलाड़ी खेल छोड़ देते थे। अब स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इससे जिले से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी निकल सकते हैं।-सत्यम, खिलाड़ी

खेल नर्सरियां खुलने से गांव के बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। यह पहल नशे जैसी बुराइयों से भी युवाओं को दूर रखने में मदद करेगी। -विशाल, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें