पलवल। कैंप थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में चोरी की वारदात सामने आई है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी राहुल कुमार और हार्तिक करीब नौ लाख रुपये जमा कराने बैंक आए थे। वे कैश काउंटर पर कतार में खड़े थे। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं बड़ी ही चालाकी से 43 हजार 500 रुपये उनके बैग से निकालकर भाग गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद