हथीन। राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 11 जुलाई से उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान कि शुरुआत होगी। कार्यक्रम के अंतर्गत हथीन सीएचसी में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की आंखें जांची जांएगी। इसके साथ ही उन्हें नि:शुल्क चश्मे दिए जाएंगे। प्रवर चिकित्सा अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन भी सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। संवाद