एसडीएम ने पकड़ा पुलिस ने छोड़ा
हथीन।राजकीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र में सोमवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं की विज्ञान की परीक्षा में एसडीएम ने एक संदिग्ध को पकड़ा। लेकिन पुलिस ने खानापूर्ति कर कुछ ही समय बाद उसे छोड़ दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लग गया है । इस बारे में थानाध्यक्ष जयराम ने बताया कि उक्त एसपीओ की बेटी उस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही थी, जिसे वह छोड़ने के लिए गया था। उसने बताया कि वह वास्तव में ही एसपीओ है तथा मिंडकोला गांव का है। वहीं एसपी नरेन्द्र बिजराणिया ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है । एसडीएम की रिपोर्ट आने पर उक्त एसपीओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसडीएम वकील अहमद का कहना कि अभी वह चुनावी तैयारियों की बैठकों में व्यस्त हैं। बैठकों से निपटते ही इस बारे एसपी को रिपोर्ट भेजेंगे।