दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
हथीन। एक विवाहिता के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने हथीन थाना में शिकायत दर्ज कराई है । परिजनों ने बताया कि अंबाला के गांव रहुमाजरा निवासी मेहरदीन ने अपनी बेटी शमा परवीन की शादी हथीन के गांव गोहपुर निवासी साबिर से तीन साल पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि आज मुझे बहुत ज्यादा पीटा है । 24 मार्च की शाम को उसकी बेटी को फांसी का फंदा लगाकर मार दिया और हमें सूचना तक नहीं दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।