फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला नागरिक अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलेसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में डायलेसिस की सुविधा जल्द
विज्ञापन

- मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू, नए साल के पहले सप्ताह से मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब जल्द ही डायलेसिस की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मरीजों की यहां सरकारी दरों पर डायलेसिस की जाएगी। इसके अलावा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के कार्ड धारकों की डायलेसिस यहां निशुल्क की जाएगी। अस्पताल में डायलेसिस मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा नव पर्ष पर पहले सप्ताह से यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में डायलेसिस मशीन लगाने की घोषणा की गई थी। उसी के तहत यहां इन मशीनों को लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि इसके लिए प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत यहां मशीनें लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में होगी है तीन हजार तक
निजी अस्पताल में मरीजों की डायलेसिस एक बार में तीन हजार रुपये में होती है। इस तरह से महीने में उन्हें कम से कम 20 से 25 हजार रुपये खर्च करना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें धन की बचत होगी। जिला सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में इसके लिए अलग से वार्ड बनाया जा रहा है और डायलेसिस कराने वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से वार्ड बनाया जा रहा है ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें