फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से एमबीबीएस करवाने के नाम पर ठगे 1 लाख 40 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से एमबीबीएस करवाने के नाम पर ठगे 1.40 लाख रुपये
विज्ञापन

- हथीन थाना में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर थाना इलाका स्थित एक युवक को देहरादून से एमबीबीएस करवाने के नाम पर 1 लाख, 40 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हथीन गेट चौकी इंचार्ज संजय कुमार के अनुसार कानूगो मोहल्ला निवासी लक्ष्मण दास ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पुत्र दीपेंद्र के नीट की परीक्षा में 477 अंक आए थे और एमबीबीएस में दाखिला करवाना था। इस बारे में वह कई लोगों से मिला। लेकिन एमबीबीएस में दाखिले की बात नहीं बनी। पीड़ित के पास एजुकेशनल सर्विस सेक्टर-2 नोएडा से संतोष कुमार व एसआरके मिश्रा का फोन आया और कहा कि वह उनके पुत्र का एमबीबीएस में पांच लाख रुपये सालाना के हिसाब से दाखिला करा देंगे। जिस पर पीड़ित ने उक्त लोगों को पलवल अपने घर बुला लिया। गत आठ अगस्त को संतोष व उसका साथी एसआरके मिश्रा पीड़ित के घर आए और उन्होंने उससे कहा कि एमबीबीएस में दाखिले के लिए उन्हें सालाना पांच लाख रुपये की राशि देनी होगी। इस बात से वह सहमत हो गया और उन्हें 1 लाख, 40 हजार रुपये एडवांस दे दिया। कुछ दिन बाद उक्त लोगों का फोन आया और कहा कि 15 लाख रुपये सालाना के हिसाब से दाखिला होगा। पीड़ित जब अपने दिए हुए रुपये वापस लेने गया तो उक्त लोगों ने रुपये देने से मना कर दिया और धक्के मारकर अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें