फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम ने लंबी कूद और दीप्ती ने भाला फेंक में मारी बाजी
विज्ञापन

-चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय सोमवार से चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ हथीन राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में खेलकूद में भी आगे बढ़ने के बहुत अवसर हैं। छात्र खेलकूद में मेहनत से आगे बढ़ सकते हैं।
पहले दिन महिलाओं की लंबी कूद में पूनम ने प्रथम, ललिता ने द्वितीय, मनीता ने तृतीय, ऊंची कूद में पूनम ने प्रथम, मनीता ने द्वितीय, भावना व दीप्ती ने तृतीय, भाला फेंक में दीप्ती ने प्रथम, मंजू बाला ने द्वितीय, ज्योति कुमारी ने तृतीय, डिस्कस थ्रो में ललिता ने प्रथम, दीप्ती ने द्वितीय, मंजू बाला ने तृतीय, गोला फेंक में ललिता ने प्रथम, भावना ने द्वितीय, मनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की डिस्कस थ्रो में जितेंद्र ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय, अनिल ने तृतीय, भाला फेंक में नुकुल ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय, सतपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुरुष वर्ग में 100 मीटर फर्राटा दौड़ में जितेंद्र ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय, अमित ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में संदीप ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय और मनीष व जगदीश ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में संदीप प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और मनीष ने तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में संदीप ने प्रथम, नरेश ने द्वितीय और जगदीश ने तृतीय तथा महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, मंजू बाला द्वितीय, ज्योति ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, ज्योति द्वितीय, आरती ने तृतीय स्थान, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पूनम प्रथम, दीप्ती ने द्वितीय, पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व प्राचार्या सुशीला देवी, प्रो.बाबू लाल शर्मा, प्रो.बलबीर सिंह दहिया, प्रो.जेपी अग्रवाल, डॉ.जेपी कौशिक, प्रो.अनिल चौहान व आरके छाबड़ा ने मुख्य अतिथि और फरीदाबाद से आए कोच धर्मेंद्र का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ.एके गर्ग तथा दक्ष आर्य ने किया। इस अवसर पर जय प्रकाश, नेहा, सोनी कश्यप, रुबी, पिंकी, अंजू, डॉ.अनिता मिश्रा, राजू, शेर सिंह, डॉ.संजीव, योगेश, ओम प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें