माइक्रो कैंप में जिला विधिक प्राधिकरण ने किया ग्रामीणों को जागरूक
-अधिकारों का मेला के लिए समस्याओं और शिकायतों के लिए भरवाए फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण के चेयरमैन अशोक कुमार वर्मा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव डॉ. कविता कांबोज के मार्गदर्शन में गांव टीकरी ब्राह्मण और रहराना में माइक्रो कैंप का आयोजन किया गया। इस में पर लोगों को पेंशन योजना और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत, नारायण परमार, मंजुल कुमार, नरेन्द्र भाटी, हंसराज शांडिल्य, रण सिंह तेवतिया, व पी एल वी इंद्रजीत, नरेन्द्र, दुले राम, सुखीराम तथा सक्षम युवा मनोज, रोहतास, गजराज ने ग्रामीणों को अधिकारों का मेला के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि विभाग से सुंदर सिंह, राजु पेंशन विभाग, ग्राम सचिव राहुल व वी एल ई सुनीता बघेल द्वारा भी ग्रामीणों की समस्याओं को जाना तथा उनके फार्म भरवाए। माइक्रो शिविरों में पहचान की गई जरुरतमंदों को 31अगस्त को संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मेला में लाभान्वित करवाया जाएगा। टीकरी ब्राह्मण में सरपंच अय्यूब खान व ज्ञान सिंह शास्त्री, सुमेर शास्त्री, देशराज, बलराम, नत्थी नम्बरदार व अन्य सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।