फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर की सीएम विंडो पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अतिक्रमण से परेशान लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत की
पलवल। रसूलपुर रोड का अतिक्रमण पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब लोगों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की है। शिकायत में कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने में नगर परिषद अधिकारी और स्थानीय प्रशासन बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण की समस्या आम हो गई है। कहीं फुटपाथों पर कब्जा है तो कहीं बाजार और सड़कों पर। ऐसा ही हाल रसूलपुर रोड पर राजमार्ग से रसूलपुर रोड पर रेलवे फाटक तक है। इस रोड पर रेलवे फाटक तक अतिक्रमणकारियों ने सड़क को पूरी तरह से घेरा हुआ है। सुबह और दोपहर के समय अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। रोड पर कई स्कूल हैं, ऐसे में अतिक्रमण के कारण दोपहर और सुबह के समय दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में कैलाश बैसला, दीपक कुमार, मनमोहन ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर मांग की है कि अतिक्रमण हटाया जाए। उनका कहना है कि नगर परिषद अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में उपायुक्त को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

वर्जन
समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस बार चालान भी काटे जाएंगे। अदालत में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ केस भी दायर किए जाएंगे।
- इंदू भारद्वाज, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें