दो-आबा कंपनी को बैंक द्वारा लोन की राशि न चुकाने पर किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलापुर के सामने स्थित घी मक्खन बनाने वाली दो-आबा कंपनी को एसबीआई बैंक ने सील कर दिया है। कंपनी पर बैंक का करोड़ों रुपये लोन बताया गया है। दिल्ली से आई बैंक की टीम ने कंपनी को पुलिस की सुरक्षा में सील किया। कंपनी के सील करने के बाद कंपनी में कार्य करीब 70 कर्मचारी बेरोजगार हो गए।
कंपनी निदेशक रमेश ने बताया कि दोआबा कंपनी पर एसबीआई बैंक का 55 करोड़ लोन था, जिसे कंपनी नहीं दे पाई तो बैंक ने बृहस्पतिवार को कंपनी को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि गत दिनों कंपनी द्वारा बनाया गया 35 करोड़ का माल सरकारी निधि के चलते नहीं बिक पाया तथा खराब हो गया था। जिस कारण कंपनी को लोन लेना पड़ा जिसे कंपनी समय से नहीं भर पाई तो कंपनी को सील कर दिया गया। कंपनी में घी, मक्खन व दूध से प्रोटीन बनाया जाता था। कंपनी में करीब 60-65 कर्मचारी काम कर रहे थे जो अब बेरोजगार हो चुके हैं। कंपनी को डीसी पलवल के आदेश पर सील किया गया है। भवनकुंड पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि कंपनी को शील करने के लिए पुलिस की तरफ से पूरी सुरक्षा दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे।