हथीन। उपमंडल में धर्म प्रचार के लिए आए 41 जमातियों के दूसरे ग्रुप को मंगलवार रात स्पेशल बसों में बैठाकर रवाना किया गया। एसडीएम वकील अहमद सहित अन्य अधिकारियों ने सभी को सामाजिक दूरी के नियमों के अनुसार बैठाया।
इसमें तमिलनाडु के 17, बिहार के 5, महाराष्ट्र व कर्नाटक के 4-4 और पश्चिमी बंगाल के 11 जमाती शामिल रहे। इससे पूर्व 35 जमातियों को भी भेजा गया था। सभी पिछले एक महीने से अधिक समय से मेवात मॉडल स्कूल में क्वारंटीन में थे। अब मेवात मॉडल स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में 9 बांग्लादेशी और असम व बिहार के 1-1 जमाती रह गए हैं।