फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आगरा नहर के दोनों तरफ बनेंगे 40 किलोमीटर लंबे बेहतर रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मंत्री गौरव गौतम ने पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से की मुलाकात, जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पलवल जिले में यातायात और आवागमन की समस्या को दूर करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से पलवल तक आगरा नहर के दोनों तरफ करीब 40 किलोमीटर लंबे बेहतर सड़क मार्ग विकसित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस संबंध में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर अधिकारियों के साथ परियोजना पर चर्चा की।

बैठक में अधिकारियों को प्रस्तावित रास्तों से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक विभागों के साथ समन्वय कर व्यवहारिक विकल्प तैयार करने को कहा गया। परियोजना में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ तालमेल पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्रस्तावित मार्ग बनने से फरीदाबाद-बल्लभगढ़ और पलवल के बीच आवागमन करने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिलने की उम्मीद है। इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बाजार, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। किसानों को खेतों और मंडियों तक पहुंचने में भी सुविधा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरव गौतम ने कहा कि सड़क और कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद है। सरकार का लक्ष्य पलवल को बेहतर सड़क नेटवर्क और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें