समाधान शिविर में मिली शिकायत के बाद एसडीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। लुहिंगाकला गांव में पंचायत की करीब 40 एकड़ कृषि योग्य भूमि को प्रशासन ने कब्जामुक्त कराया गया। जिला उपायुक्त के आदेश के बाद पुन्हाना एसडीएम अमित कुमार ने बीडीपीओ कपिल सिंगला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पंचायत भूमि पर किए गए कब्जे को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बीडीपीओ ने बताया कि लुहिंगाकला गांव में पंचायत की भूमि पर फसल की बुआई कर कब्जा किया गया था। इससे पंचायत को भारी नुकसान हो रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पंचायत की जमीन सार्वजनिक संपत्ति है और इसका इस्तेमाल नियमानुसार पंचायत के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंचायत भूमि पर किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।