फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 358 अपराधी गिरफ्तार, दो इनामी सहित करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- ड्रग्स, हथियार, शराब, सट्टा, चोरी और वाहन बरामद के आरोपी शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने जुलाई माह के दौरान कुल 358 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो इनामी अपराधी, तीन उद्घोषित, छह बेल जंपर, नौ नशा तस्कर, 18 अवैध हथियार रखने वाले, 16 शराब तस्कर, तीन सट्टा-जुआ संचालक, नौ चोरी के आरोपी और तीन वाहन चोर शामिल हैं।
जिले भर में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और विशेष यूनिटों को निर्देश दिए थे। इसी के तहत अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब, सट्टा और वाहन चोरी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन


जुलाई माह में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा तीन उद्घोषित अपराधी और छह बेल जंपर भी पकड़े गए। नशा तस्करों के खिलाफ दर्ज छह मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए जिनके पास से 25.778 किलोग्राम गांजा, 13.380 ग्राम स्मैक और 343 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए।

अवैध हथियार रखने के आरोप में 18 लोगों को पकड़ा गया जिनके खिलाफ नौ मामले दर्ज हुए। इनसे छह देसी पिस्तौल, नौ कट्टे, एक चाकू और आठ कारतूस बरामद हुए। शराब तस्करी में संलिप्त 16 आरोपियों के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हुए और इनके पास से 2254 बोतल देशी शराब, 22529 बोतल अंग्रेजी शराब और 64 बोतल बियर बरामद की गई जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
विज्ञापन


सट्टा और जुआ खेलते तीन आरोपियों से 4600 रुपये नकद बरामद किए गए। चोरी व ग्रहभेदन के दस मामलों में नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उनके पास से पांच लाख से ज्यादा की नगदी, जेवर व अन्य सामान जब्त किया गया। वाहन चोरी के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए और उनके पास से करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य की मोटरसाइकिलें, ऑटो व वाहन पार्ट्स बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें