फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए 350 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने महा वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया। न्यू कॉलोनी के आर्य समाज मंदिर में आयोजित शिविर में 250 लोगों को कोविशील्ड व 100 लोगों को कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

शिविर का संयोजन आर्य समाज मंदिर के प्रधान प्रदीप सरदाना, विक्रम कवात्रा, वेद गुलाटी ने किया। रेडक्रॉस के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने सभी से अनुरोध किया कि सभी जन सामान्य को भीड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है तभी देश को कोविड की तीसरी लहर से बचाया जा सकता है। मास्क एवं शारीरिक दूरी कोविड के खिलाफ रामबाण का का कार्य करते हैं। स्वास्थ्य की टीम डॉ. गौरव, अनु चावला, कृष्णा, रेणू, निशा ने वैक्सीनेशन किया। इस मौके पर अजनित कालरा, पंकज विरमानी, हरेंद्र सिंह, संजय गाबा, यतिन कालरा, एनके वर्मा, सचिन आहूजा, दीपक विरमानी, पारस छाबड़ा, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें