फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल के 350 परिवारों को मिलेंगी होम लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सरकार की मनोहर ज्योति योजना के तहत पलवल जिले में 350 परिवारों को होम लाइट सिस्टम दिए जाने हैं। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में योजना का लाभ लेने वालों को जागरूक किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत जो होम लाइट दी जानी है, उसमें 300 वाट का पंखा होगा जिसके साथ बैटरी, दो एलईडी, एक ट्यूब शामिल होगी। इसे अनुदान के तहत 7800 रुपये में लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से हथीन क्षेत्र में 7500 एलइडी लाइटें दी जाएगी। इससे बिजली की बचत होगी। सरकार की तरफ से आईं ये एलईडी मात्र 20 रुपये में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए लोगों को बिजली बिल की छायाप्रति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें