फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: क्विज के दूसरे राउंड में 3468 छात्रों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के दिशा-निर्देश में बुधवार को जिले में इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2026-27 का ब्लॉक स्तरीय द्वितीय राउंड आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 3468 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन नूंह, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तावड़ू, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-11 पुन्हाना और दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका शामिल रहे। इन केंद्रों पर कुल 1156 टीमों के 3468 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं हाईवे, करनाल अमिताभ सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अब अगले चरण के लिए प्रत्येक ब्लॉक से 36-36 श्रेष्ठ टीमों का चयन जिला स्तरीय तृतीय राउंड के लिए किया जाएगा। इस दौरान थाना ट्रैफिक मांडीखेड़ा के प्रबंधक उपनिरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें