फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कॉलेज में 25 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, नूंह की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 25 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रहीश अहमद ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और अनमोल जिंदगियां बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने रक्तदान की महत्ता बताते हुए युवाओं से विशेष अवसरों पर रक्तदान कर समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया। टेक्निकल कोऑर्डिनेटर नितिन वर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों और प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक किया। शिविर के आयोजन में कॉलेज स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें