341 people were vaccinated in palwal
पलवल। करुणामयी संस्था और शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक भवन द्वारा संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 341 बुजुर्गों और 45 साल से अधिक आयु के उन लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया, जिन्हें कोई न कोई बीमारी हैं।
शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 18 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। विभाग का प्रयास है कि सभी लोगों को टीका लगाया जाए। इस अवसर पर मनोज छाबड़ा, रणधीर चौहान, रेणु छाबड़ा, सतीश भूटानी, सतेंद्र चौहान, राकेश चौधरी, लव कुमार धींगड़ा,संदीप भारद्वाज, विनय शर्मा, विनीत गुलाटी, संगीता गर्ग, यशमा सिंह, सीता वर्मा, विकास ग्रोवर उपस्थित थे।
वहीं, जिला नागरिक अस्पताल में बनाए हुए केंद्र में भी बृहस्पतिवार को टीका लगाया गया। वहां पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवीर पटेल, वेद प्रकाश, सतीश कौशिश, बिजेंद्र मंगला ने टीका लगवाया। सतवीर पटेल ने शहर के लोगों को अपील की है कि वे कोरोना वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं।