फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने को लेकर मुख्य आयोजक किया पुलिस ने गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने को लेकर मुख्य आयोजक किया पुलिस ने गिरफ्तार
विज्ञापन


पलवल। कुछ युवाओं द्वारा नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने का निर्णय लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार करना उस समय महंगा पड़ा, जब पुलिस ने एक आयोजक को शनिवार की देर रात हिरासत में ले लिया। थाने में लाकर उसके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107-151 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। इस बात की जानकारी जब उनके साथी युवाओं को मिली तो वे रात को ही थाने में पहुंच गए तथा काफी हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उस युवक को छोड़ने से मना कर दिया। जिसके चलते यह कार्यक्रम विवादित होने पर जाट धर्मशाला में होने वाला कार्यक्रम स्थल स्थागित कर अदालत परिसर के पास एक ढाबे पर कर दिया। जहां रविवार को पुलिस थाने में बंद युवक की जमानत होने के बाद नाथूराम गोडसे की जयंती मनाई गई।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त की संज्ञा देकर कुछ युवक प्रचार करने में जुटे हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी चल रही है। इस दौरान पलवल के कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया पर रविवार को नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने तथा कार्यक्रम जाट धर्मशाला में रखने का मेसेज वायरल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उस कार्यक्रम के लिए काफी युवा सोशल मीडिया पर ही जुड़ने लगे। यह बात जब पुलिस और प्रशासन के पास पहुंची तो प्रशासन भी सक्रिय हो गया तथा शनिवार को रात करीब 10 बजे कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को पुलिस हिरासत में ले लिया तथा कैंप थाने में ले आई। जैसे ही इस बात की जानकारी युवाओं को मिली तो काफी युवा रात करीब 11 बजे थाने में पहुंच गए तथा हिरासत में लिए युवक प्रशांत जाखड़ को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने जाखड़ के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। युवाओं ने रविवार की सुबह थाने में जाकर प्रशांत जाखड़ की जमानत दी तथा उसे छुड़ा लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस मामले को विवादित होते देख जाट धर्मशाला समिति द्वारा भी कार्यक्रम के लिए स्थान देने से मना कर दिया गया। जाट धर्मशाला पर कार्यक्रम रद्द होने के बाद युवाओं ने अदालत परिसर के पास स्थित स्वदेशी भोजनालय पर नाथूराम गोडसे की जयंती मनाई। इस अवसर पर युवाओं ने नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें राष्ट्रभक्त बताते हुए सरकार की निंदा की। पुलिस व प्रशासन के खिलाफ भी युवाओं ने जमकर भड़ास निकाली। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष भारद्वाज, जिले के युवा कपिल, विक्रम, संजय, सोनू व शेलैंद्र, चरण सिंह रावत एडवोकेट ने विचार रखे तथा प्रशांत जाखड़ की हुई गिरफ्तारी की निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें