शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए एबीवीपी करेगी जागरूक
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को एक कांप्लेक्स में बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री श्याम राजावत रहे। अध्यक्षता जिला संयोजक योगेश कौशिक ने की। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री श्याम राजावत ने बताया कि एबीवीपी जल्द ही पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान कराने एवं नोटा के विरोध में अभियान चलाएगी। विद्यार्थी परिषद कॉलेज, विश्वविद्यालयों के साथ-साथ गांवों, शहरों में भी जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
जिला संयोजक योगेश कौशिक ने जिले में संगठन को विस्तार देते हुए लोकेश शर्मा को जिला कोचिंग संस्थान प्रमुख, भवानी ठाकुर व दिवाकर रावत को जिला एसएफडी कार्य सहप्रमुख, मणी कौशिक को पलवल नगर एसएफडी कार्य प्रमुख, जसवीर को होडल नगर एसएफडी कार्य प्रमुख, मोहित राजपूत को पलवल नगर सहमंत्री और राहुल शर्मा को पलवल नगर मीडिया प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हितेश वशिष्ठ व नदंनी गर्ग, जिला छात्रा प्रमुख व सहप्रमुख माही चंदीला, पूजा रावत, जिला मीडिया प्रमुख भारत सौरोत, नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अशोक चंदीला, खेमपाल बैंसला, होडल नगर उपाध्यक्ष करण सिंह, नगर मंत्री मोहित गोस्वामी व लक्ष्मण रावत, नगर छात्रा प्रमुख शकिला खान, नगर सहमंत्री महिमा, होडल नगर कला मंच प्रमुख सुमित मित्तल, होडल नगर मीडिया प्रमुख गौरव, सविता, रेणू, अपूर्वा वर्मा, अनुष्ठा चौधरी, रवि और जतिन सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।