फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यक्ति गन प्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के ध्यानार्थ ---
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
पलवल। शहर थाना इलाका में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो स्थित हूडा चौक के निकट एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि आरोपी कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची शहर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पलवल निवासी तनुज गुप्ता व जिला अलीगढ़ गांव मुडियाखेड़ा निवासी हेमंत दोनों आपस में दोस्त थे और मंगला कॉपी उद्योग में हेल्पर का काम करते थे। रविवार की शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो के रास्ते कंपनी से वापस घर के लिए जा रहे थे जैसे ही दोनों हूडा चौक के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर गए। वहीं कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त पीछे से मृतक तनुज गुप्ता का चाचा नरेंद्र गुजर रहा था हादसा होने पर वह वहां रुक गया तो उसे पता चला कि मरने वालों में उसका भतीजा भी है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी हरद्वारी लाल ने बताया कि पुलिस नंबरों के आधार पर गाड़ी की जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों शवों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें