मारपीट करने का आरोप लगाया
हथीन। आईटीआई हथीन के गेट के निकट सोमवार को एक युवक को आधा दर्जन युवकों ने जमकर मारा पीटा। इस दौरान युवक की जेब से आठ हजार रुपये कैश एवं मोबाइल भी गायब हो गया। जांच अधिकारी एवं सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि राहुल ने शिकायत की है करीब आधा दर्जन लोगों ने साजिश रचकर उसके साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान उसकी जेब से आठ हजार की नकदी और मोबाइल भी गायब कर दिया। घायल युवक का हथीन सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। इसके बाद उसे पलवल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।