फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी का इंतजार कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट ।

विज्ञापन
विज्ञापन
साइड न देने पर व्यक्ति से मारपीट
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना इलाका स्थित बस स्टैंड पर कंपनी जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच-छह अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आदर्श कालोनी निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह गांव पृथला की एक कंपनी में नौकरी करता है। गत पांच नवंबर की शाम को वह ड्यूटी जाने के लिए बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी समय एक कार चालक ने उससे साइड देने को होने कहा। इस व्यक्ति ने कहा कि पानी भरा होने के कारण वह पीछे नहीं जा सकता है आप साइड से कार को निकाल लें। इसी बात को लेकर कार से पांच-अन्य युवक उतरे और पीड़ित पर हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


एक महिला पर लाठी-डंडा से हमला
पलवल। घर में घुसकर मां के साथ भाई-बहन ने एक महिला पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सदर थाना के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गांव खटैलासराय निवासी बबिता 1 नवंबर को घर पर थी। उसी दौरान गांव के ही महिला ऊषा अपने बेटे सुनील और बेटी सुमन के साथ घर में घुस आए। इसके बाद उस पर लाठी- डंडा से हमला बोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें