फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर ठगे पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर 50 हजार ठगे
विज्ञापन

हथीन। एक युवक से भारी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हथीन थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव हीरापुर थाना बल्लभगढ़ निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसको भारी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत थी। वह ड्ऱाइविंग लाइसेंस बनवाने के लोगों से जानकारी जुटा रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मिंडकोला निवासी मांगेराम से हुई। मांगेराम ने युवक को बताया कि उसकी आरटीओ में जान पहचान है। वह उसका ड्राइविंग लाइसेंस बनवा देगा। इसके बाद उसने पीड़ित मुकेश कुमार को गांव में बुलाया और लाइसेंस के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। मुकेश का आरोप है कि वह मांगेराम से कई बार पैसे मांग चुका है न तो वह उसे पैसे दे रहा है और नहीं उसका लाइसेंस बनकर आया है। पीड़ित ने हथीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी करमबीर खटाना ने बताया कि इस संदर्भ में धोखाधड़ी करने एवं धन हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो गिरफ्तार
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव उटावड में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी उटावड के एएसआई सुरेश कुमार को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव उटावड में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की शाम छापा मारा गया। मौके से गांव उटावड निवासी इमरान एवं याहिया नामक दो लोगों को पकड़ लिया गया। इनके पास से जुए में लगाई गयी 430 रुपये की धनराशि भी बरामद की गयी। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें