फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदाने सभा ने कारगिल विजय दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहीदाने सभा ने कारगिल विजय दिवस मनाया
हथीन। अखिल भारतीय शहीदाने सभा द्वारा गुरुवार को कारगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ समारोह शांतिपूर्वक मनाई। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बहादुरों को याद किया गया तथा अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सरफुद्दीन मेवाती ने कहा कि इस युद्ध में देश के 527 जवानों ने कुर्बानी दी, जिनमें हरियाणा के भी 74 वीरों ने वीरगति पाई। इस अवसर पर सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के रिटायर्ड सुप्रीडेंट हाजी मोहम्मद जकरिया, तुल्ली सरपंच, प्रभुदयाल आर्य, हेतन पहाड़ी, इंद्रजीत कोट, हाफिज आस मोहम्मद, हनीफ, यासीन गुराकसर, सरपू, रमेश पूठली, आरिफ एवं रफीक ने भी भाग लिया। ब्यूरो
----------------
विवाहिता से की छेड़छाड़
हथीन। बहीन थाना के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 3 जुलाई को जराली गांव के निकट से उसे अपहरण कर लिया व उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इस मामले में शाकिर, अरशद, शाहिद, जैकम, सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खेडली ब्राह्मण में दो गुटों के बीच हुआ झगड़ा
हथीन। गांव खेडली ब्राह्मण में हुए दो गुटों के विवाद में पुलिस ने मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ कुलदीप ने बताया कि फजरूद्दीन के बयान पर रूकमुद्दीन, नगीना, गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अभी तक आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें