फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जमीन बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोपी ने व्यक्ति से सौदा करने के बाद जमीन अपने नाबालिग बेटे के नाम कर दी। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार गांव नरहावली निवासी सूरजपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने गांव बागपुर खुर्द निवासी अनिल से 83 कनाल चार मरले जमीन का सौदा 65 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया था। बयाना के तौर पर उसने 25 लाख रुपये चेक, तीन लाख रुपये खाते में ट्रांसफर व दो लाख रुपये नकद दिए थे। उसके बाद अनिल ने अपनी जमीन अपने नाबालिग बेटे के नाम कर दी और उसे जमीन देने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें