पलवल। जिले में बुधवार को 3 नए संक्रमित मिले और 11 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल जिले में 16 सक्रिय मरीज हैं। जिले में अब तक 10,893 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 10,726 है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पलवल में प्रतिदिन 800 से एक हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों व लोगों की जागरूकता के कारण संक्रमण घटा है, लेकिन लॉकडाउन में ढील के बाद लोगों की लापरवाही बढ़ने से एक बार फिर से मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को अभी भी बचाव की जरूरत है।