पलवल। बुधवार रात गांव बड़ौली के भोलू नगर में गोली मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चांदहट थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार गांव बड़ौली निवासी मुनेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति बलराज सेना में कार्यरत है, और उसका भाई गांव सेलोटी निवासी बलराज उर्फ बल्लन पिछले एक वर्ष के उसके साथ रहता है। बुधवार को गांव सेलोटी निवासी आकाश ने धमकी देते हुए कहा कि उसका भाई बल्लन उससे बात करे। उसके आधे घंटे बाद गांव बड़ौली निवासी लाला बल्लन को घर से बुला कर ले गया। वे दोनों घर से बाहर सड़क पर पहुंचे ही थे, उसे गोली चलने की आवाज आई। उसने सड़क पर जाकर देखा तो आकाश तथा गांव असावटा निवासी रोहित उर्फ रोडा गोली मारकर मौके से मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे। वहीं मौके पर उसका भाई बल्लन खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वह उसके भाई को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गांव बड़ौली निवासी लाला, सेलोटी निवासी आकाश व असावटा निवासी रोहित उर्फ रोडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
आपसी अहम की भेंट चढ़ा बलराज उर्फ बल्लन
जानकारी के अनुसार गांव सेलोटी में बलराज उर्फ बल्लन तथा आकाश की पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। आपसी अहम में दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी हुई थी। पहले भी दोनों को बीच झगड़ा हो चुका था और जान से मारने की धमकी भी दी हुई थी। दोनों को बीच अहम की लड़ाई की चलते बल्लन की बहन मुनेश ने उसे अपने पास बुलवा लिया था तथा एक वर्ष से वह गांव बड़ौली में ही रह रहा था। आकाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे गोलियों से भून दिया। मौके से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस और तीन चप्पल भी बरामद की हैं।