फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 नए संक्रमित मिले, 36 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं, वहीं 36 मरीज ठीक हुए हैं। कुल मरीजों की संख्या 2660 हो गई है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2535 हो गई है। वहीं अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में 52599 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 36113 लोगों की अवधि पूरी हो चुकी है जबकि 16486 लोग अभी भी निगरानी में हैं। वहीं 10 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। अभी तक 52860 नमूने लिए जा चुके हैं, इनमें से 49232 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है जबकि 968 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग जारी है।
हथीन के 5 गांव कंटेनमेंट जोन घोषित
हथीन। उपायुक्त नरेश नरवाल ने हथीन के 5 गांवों गहलब, कौंडल, मानपुर, पूठली और कोट को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उपायुक्त ने बताया कि इन क्षेत्रों में आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। यहां संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए आशा व आंगनबाड़ी वर्करों की टीमें डोर टू डोर स्क्रीनिंग व थर्मल स्कैनिंग करेंगी। क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम संबंधित बीडीपीओ की ओर से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें