फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हाथरस में बेटी के साथ हुए कथित दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री को प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने में नाकाम बताते हुए प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई। वहीं उन्होंने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता इसराइल चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली अमर शहीद दादा बाहड़ के गांव कोट से शुरू होकर उपमंडल मुख्यालय हथीन तक पहुंची। ट्रैक्टर सवार किसानों ने कांग्रेस के झंडे लगाकर बीजेपी सरकार की असफलताओं व नए कृषि कानूनों का जमकर विरोध किया। इसराइल चौधरी ने कहा कि यूपी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए और नए कृषि कानूनों को वापिस लेना चाहिए। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को धक्का देने और गिरफ्तार करने की निंदा की। कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है, यही कारण है कि उन्हें हाथरस जाने से रोका गया। इससे पूर्व कोट गांव स्थित पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मोहदमका गांव के पूर्व सरपंच जुम्मा, आलीमेव गांव के पूर्व सरपंच शकरुल्ला, रूपनगर नाटोली गांव के पूर्व सरपंच सूबे खान, उटावड के पूर्व सरपंच अख्तर हुसैन, चौड़ा पहलवान, नाजिम चौधरी, खुर्शीद, जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें