पलवल। जिले में बुधवार को कोरोना के 25 नए मरीज सामने आए जबकि 23 मरीज ठीक हो गए। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 3123 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2987 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 63,840 लोगों को निगरानी पर लिया जा चुका है, जिनमें से 48,027 लोगों ने अपनी अवधि पूरी कर ली है। अभी 15,813 लोग निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 23,024 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13,020 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं दी जा चुकी हैं। फिलहाल 7 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 64,128 लोगों के नमूने विभिन्न लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 60,061 मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 796 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।