फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ब्रज परिक्रमा क्षेत्र के गांवों में 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
5.23 करोड़ रुपये की लागत से बदली जाएगी जर्जर पेयजल लाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रज 84 कोस परिक्रमा के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग के गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने होडल शहर की जर्जर पड़ी पेयजल लाइन को बदलने के लिए 5.23 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी भी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, क्षेत्र में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा 18 जुलाई से शुरू हुई है, जिसको लेकर लोगों की मांग थी कि परिक्रमा मार्ग के गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुधवार को विधायक जगदीश नायर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर शहर की पेयजल लाइन व परिक्रमा मार्ग में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की तो मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को आदेश देते हुए गांव में बिजली शुरू करवा दी, वहीं उन्होंने पेयजल लाइन दुरुस्त करने के लिए 5 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। जिस पर विधायक जगदीश नायर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता जोगिंदर सिंह हुड्डा ने बताया कि गांव गढ़ी पट्टी, बिछोर, डाड़का, नीमका, सौंदहद, बंचारी, डाकौरा, मर्रोली, खांबी, लिखी व हसनपुर गांव जो ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत आते हैं, वहां 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें