फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बिना डिग्री चलाए जा रहे क्लीनिक पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
26पीएएलपी4- क्लीनिक पर छापेमारी करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, 20 तरह की अंग्रेजी दवाइयां मिलीं, मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव अल्लीका में चल रहे फर्जी क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुईं, जिन्हें सील कर दिया गया। मौके पर डॉक्टर कोई डिग्री पेश नहीं कर पाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने डॉक्टरों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार, सीएससी दुधौला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत मिली थी कि गांव अल्लीका में एक व्यक्ति बिना डिग्री के मरीजों का उपचार करता है। शिकायत के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ गांव अल्लीका स्थित क्लीनिक पर छापा मारा। उन्हें बताए गए स्थान पर क्लीनिक खुला मिला। क्लीनिक पर उन्हें वेद प्रकाश नाम का व्यक्ति मिला। जब उन्होंने वेद प्रकाश से क्लीनिक संचालक का नाम पूछा तो उसने बताया कि क्लीनिक डॉ. विशाल चलाते हैं और सप्ताह में एक दिन मरीजों को देखने आते हैं। उन्होंने क्लीनिक के ओपीडी का रिकॉर्ड मांगा, परंतु कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। टीम को डॉ. विशाल की रजिस्ट्रेशन की कॉपी क्लीनिक पर मिली। टीम ने वेद प्रकाश से मरीजों के इलाज की डिग्री दिखाने को कहा तो वह कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। जांच के दौरान मौके से 20 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने दवाइयों को सील कर वेदप्रकाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें