पलवल। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं जबकि 10 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 3935 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3816 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 91597 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इनमें से 72389 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है जबकि 19208 लोग अभी भी निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 26455 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13881 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय जिले के 11 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 91905 लोगों के टेस्ट सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 85510 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 2460 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।