फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर हुई अंतिम रिहर्सल, उपायुक्त ने ली सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू’ से दिया देशप्रेम का संदेश
विज्ञापन

- गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल में उपायुक्त ने ली सलामी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गणतंत्र दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक मनाने के उद्देश्य से सभी कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल (अंतिम पूर्वाभ्यास) का आयोजन बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा के दिशा-निर्देशन में किया गया। अंतिम पूर्वाभ्यास में परेड निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा के साथ पुलिस उप-अधीक्षक व टोटल परेड कमांडर विवेक चौधरी मौजूद थे। अंतिम पूर्वाभ्यास में हरियाणा पुलिस, हरियाणा महिला पुलिस, गृहरक्षी, एन.सी.सी. सीनियर, एन.सी.सी. जूनियर, स्काउट एंड गाइड, गर्ल्स गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया। मार्च-पास्ट में बैंड टुकड़ी भी शामिल थी। अंतिम पूर्वाभ्यास में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मास-पीटी प्रदर्शन तथा डम्बल व लेजियम का प्रदर्शन किया।
अंतिम पूर्वाभ्यास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप ने ‘ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू’ तथा अपोलो प्रोग्रेसिव स्कूल ने ‘म्हारा नंबर वन हरियाणा’ की प्रस्तुति दी। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल ने ‘देश रंगीला’ तथा सैंट सी.आर. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल ने ‘गणतंत्र दिवस का संदेश सारी दुनिया में पहुंचाएंगे’ और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहर ने ‘कि मेरा 52 गज का घाघरा घूमे रे मेले में’ की मन मोहक नृत्य व प्रेम मंदिर स्कूल बहरौला ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उपायुक्त ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर फरीदाबाद मंडल की आयुक्त डा. जी अनुपमा ध्वजारोहण करेंगी तथा परेड की सलामी लेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, पलवल के उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार, नगराधीश आशिमा सांगवान, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, जिला खेल अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के दिए आदेश
पलवल। पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस पर जिले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने आदेश दिए हैं कि होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं की जांच करें तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उससे गहनता से पूछताछ करें। आपराधिक वारदात को अंजाम देने वालों की जांच की जाए तथा उत्तर प्रदेश, नूंह और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच करें। पुलिस कप्तान ने बृहस्पतिवार को शराब विक्रेताओं व जुआरियों के खिलाफ भी जांच अभियान तेज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने वाले लोगों पर नजर रखें तथा नाके लगाए जाएं। पुलिस गश्त तेज की जाए तथा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। रेलवे स्टेशनों के आसपास व बस अड्डा तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें