फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस मनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में सामाजिक कार्यक्रम के लिए अनुमति जरूरी
विज्ञापन

हथीन। अब सरकारी विद्यालाओं के भवनों में विभाग की पूर्व स्वीकृति के बिना सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा के महानिदेशक राकेश गुप्ता ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि अक्सर देखने में आया है कि बच्चों को विद्यालय से बाहर ले जाकर बिना किसी पूर्व स्वीकृति के सामाजिक कार्यों का आयोजन स्कूल भवनों में कराया जाता है, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में रहती है। ब्यूरो
विज्ञापन

-------
पुरस्कार के लिए 21 तक करें आवेदन
हथीन। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जिला व राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा श्रेष्ठ युवा संगठन को उनकी गत वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर हर वर्ष पुरस्कृत किया जाता है। इसी के तहत युवा पुरस्कार के लिए 2017-18 में प्राप्त की गई उपलब्धियों व सर्वश्रेष्ठ युवा संगठन गत तीन वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए श्रेष्ठ उपलब्धियां स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण आदि कार्यक्रमों की उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित युवा व श्रेष्ठ युवा क्लब अपने नामांकन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय में 21 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं। पात्र युवा 15 से 29वर्ष आयु वर्ग व पहले इस अवार्ड से सम्मानित न किया गया हो। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें