इंदिरा गांधी और पटेल को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी
पलवल। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई की जयंती मनाई। इस अवसर पर पटेल व इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शेखपुरा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इंदर सिंह दलाल ने किया। कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने कहा कि इन दोनों महान नेताओं ने देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया। वल्लभ भाई पटेल के कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। इसीलिए उनको लौह पुरुष की संज्ञा दी गई । संतराम मेघवाल ने कहा कि इंदिरा जी ने महिलाओं, गरीब, शोषित, पीड़ित के अनेकों अनेक कार्य किए। पटेल ने 370 रियासतों को मिलाकर देश को अखंड बनाने में अपना योगदान दिया और देश के प्रथम गृह मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद बिलाल, प्रदेश सचिव संत राम मेघवाल, नेत्रपाल अधाना, सूरजमल, नेत्रपा, डॉक्टर शाहिद ,ज्ञान चंद सैनी, मनोज अग्रवाल ,राशिद, सुमित गौड़, राहुल तंवर, जल सिंह जाखड़ ,सुरेंद्र, राम अवतार पांचाल , सुभाष सेन और गुरदयाल सेन मख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो