फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में आपसी रंजिश के चलते चले लाठी- फरसे, कुल्हाड़ी व गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच चले लाठी-फरसे
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना इलाका स्थित गांव खजुरका में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और फरसा चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर डेढ़ दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चांदहट थाना प्रभारी विश्र्व गौरव के अनुसार गांव खजुरका निवासी सुखवीर ने बताया कि उनकी गांव निवासी पुरण के परिवार के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। रंजिश के चलते गत 29 अक्टूबर को गांव निवासी योगेंद्र, हवा सिंह, महेंद्र, कर्मचंद, आकाश, जयपाल, अजीत, शीला, दीपक और युधिष्ठिर ने उनके परिवार पर कुल्हाड़ी, रॉड व लाठी से हमला कर दिया और हवाई फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से पुरण ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुखविर, समय सिंह, कर्मवीर, राहुल, रवि, भगत सिंह, मोहित व विष्णु ने उनके परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी, फरसा, रोड व लाठियों से हमला कर दिया और उक्त युवक हवाई फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें