फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के साथ मारपीट व जान से मारने की दी धमकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। किसान के साथ मारपीट करने व हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र के अनुसार गांव अलावलपुर निवासी रणवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव बढराम में 15 अक्तूबर को खेत में ट्रैक्टर लेकर जाने के दौरान गांव बढराम निवासी कृष्ण, राजकुमार, धीरज, बलदेव व कृष्ण ने उसपर हमला कर दिया और हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन


नाबालिग लड़की को घर से भगाने का मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गत 15 अक्तूबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश करने पर पता चला कि उसे पलवल के खैरकलां मोहल्ला निवासी दीपक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें