फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व आज, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। रक्षाबंधन के पूर्व दिन शनिवार को बाजारों में विशेष रौनक रही। बाजारों में महिलाओं ने खूब खरीददारी की। महिलाओं ने जहां रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियां खरीदीं, वहीं घेवर व मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी की। पूरे दिन बाजार में महिलाएं और पुरुष खरीददारी करते नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ राखियों और मिठाइयों की दुकान पर नजर आई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की राखी की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी रही। बहनों ने पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां खरीदीं। इस बाजार में राखियों पर महंगाई की मार भी पड़ रही है। महिलाओं को महंगाई की मार भी काफी कसक रही है। बाजारों में इस बार चांदी की राखियों की भी काफी बिक्री हुई है। चांदी की राखी 250 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में बिकी। इन राखियों की खरीददारी करने में महिलाओं की काफी रुचि रही। खासकर युवतियों की अपने भाइयों की कलाई पर चांदी की राखी बांधने में ज्यादा रुचि दिखाई दी। राखियों के अलावा महिलाओं व युवतियों ने भाईयों के लिए राखी के साथ-साथ उपहार देने के लिए कमीज, पेंट आदि की भी जमकर खरीददारी की। वहीं पुरुष वर्ग भी बहनों के लिए उपहार देने के लिए खरीददारी करते नजर आए। बाजारों में दुकानों के आगे राखियों के स्टाल लगे हुए हैं। सभी बाजारों में अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी भी काफी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें